आलोक श्रोती , सतत सक्रिय युवा राजनीतिज्ञ

DARAS PODCAST छत्तीसगढ़
Spread the love

भारतीय जनता पार्टी में सक्रिय राजनीतिक जीवन जीने वाले आलोक श्रुति का जन्म 14 फरवरी 1985 को पिता श्री सुरेंद्र श्रोती और माता श्रीमती कृष्णा देवी श्रोती के घर हुआ।

उन्होंने M.Com तक की शिक्षा ग्रहण की , वे अपने छात्र जीवन से ही राजनीति में सक्रिय हो गए। महज 9 वर्ष की आयु में आलोक श्रोती वीर अभिमन्यु सयां शाखा में स्वयंसेवक के रूप में सम्मिलित हुए।

अपने राजनीतिक जीवन में वह काफी सक्रिय होकर जनता की आवाज उठाने का कार्य करते रहे। उनके इन कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी ने उन्हें कई अहम जिम्मेदारी दी, जिसमें वर्ष 2001 में उन्हें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में नगर आंदोलन प्रमुख बनाया गया। वहीं वर्ष 2002 में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल मंत्री का दायित्व सौंपा गया। वर्ष 2005 में आलोक श्रोती को भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल उपाध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया गया। वहीं वर्ष 2007 में भारतीय जनता युवा मोर्चा शहर मंडल अध्यक्ष पद का दायित्व भी मिला। वर्ष 2015 में वह भारतीय जनता युवा मोर्चा में जिला महामंत्री पद पर आसीन हुए। भारतीय जनता पार्टी में कई अहम पदों पर रहते हुए आलोक श्रुति ने अपना एक अलग मुकाम बनाया, वह राजनीतिक जीवन के साथ ही सामाजिक क्षेत्र में भी काफी सक्रियता से जुड़े रहे और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। रक्तदान से लोगों को जीवनदान देने की सोच लेकर आलोक श्रोती ने 39 बार रक्तदान भी किया है। वर्तमान में वे भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य हैं। वही बेमेतरा जिले के प्रभारी है। आलोक श्रोती के राजनीतिक और सामाजिक सक्रियता के चलते ही स्थानीय से लेकर प्रदेश के नेताओं के भी वे काफी करीबी रहे हैं। आलोक श्रोती अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन करते हैं। यही वजह है कि उन्हें कई अहम पदों की जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

3